President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल सोमवार को महाकुंभ में कदम रखेंगी, त्रिवेणी संगम में करेंगी पावन स्नान

By
On:
Follow Us

प्रयागराज की पावन धरा पर सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कदम रखेंगी। वह महाकुंभ नगर की भव्यता और दिव्यता की साक्षी बनेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी और इस दौरान संगम स्नान के साथ ही अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति मुर्मू सुबह संगम नोज पहुंचकर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी। मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में यह ऐतिहासिक क्षण होगा, जो सनातन आस्था को एक मजबूती प्रदान करेगा। आपको बता दें कि इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद भी महाकुंभ में पावन स्नान कर चुके हैं।

Read Also: Sanya Malhotra’s film Mrs.: सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘मिसेस’ को मिल रही जबरदस्त सराहना

इसके बाद, राष्ट्रपति अक्षयवट के दर्शन-पूजन करेंगी, जो सनातन संस्कृति में अमरता का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही, वह बड़े हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से, राष्ट्रपति डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का भी अवलोकन करेंगी, जहां महाकुंभ मेले की विस्तृत जानकारी तकनीकी माध्यमों से दी जा रही है। यह केंद्र श्रद्धालुओं को इस अद्भुत आयोजन का नजदीकी अनुभव प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है।

Read Also: PM मोदी के अमेरिका से लौटने के बाद दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह, अमित शाह-नड्डा की महत्वपूर्ण बैठक

राष्ट्रपति मुर्मू शाम पौने छह बजे प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। उनका यह दौरा न केवल प्रयागराज के लिए ऐतिहासिक है, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए भी प्रेरणादायी साबित होगा। राष्ट्रपति की उपस्थिति से महाकुंभ के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को एक नई ऊंचाई मिलेगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment